सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना एवं जांच योजना में अल्प मानदेय पर पिछले 9 सालों से कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों ने सोमवार को सैनिक कल्याण राज्यमंत्री राजेन्द्र सिंह गुढा को गिरावड़ी स्थित फार्म हाउस पर अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने के लिए ज्ञापन सौंपा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा एवं जांच योजना राजस्थान सरकार की महत्वकांक्षी फ्लैगशिप योजना है। जो हर वर्ष पूरे भारत मे प्रथम रहती है जिसमे पूरे राजस्थान में लगभग 4000 से अधिक कंप्यूटर ऑपरेटर अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं। ज्ञापन देने आए कंप्यूटर ऑपरेटरों ने राज्यमंत्री को कांग्रेस सरकार के 2018 के चुनावी घोषणा में संविदाकर्मियों को नियमित करने के वादे का हवाला देते हुए क्लीनिकल अभिलेख सहायक पर समायोजित करने की मांग रखी एवं जब तक नियमित नही किया जाता तब तक मानदेय बढ़ाने की बात रखी। ज्ञापन देने वालों में कुलदीप सिंह, विष्णु शर्मा, सत्यनारायण, रीता शर्मा, योगेंद्र सिंह, राकेश शर्मा, मनीष, हवा सिंह, राहुल, अनिल, गुड्डू, विकास, हरलाल, मुकेश मोजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ