एसीजेएम कोर्ट के नए भवन का 26 मार्च को होगा शुभारंभ, न्यायिक अधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ किया भवन का निरीक्षण
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय एसडीएम कार्यालय के पीछे न्यायालय परिसर के नए भवन का शुभारंभ 26 मार्च को किया जाएगा। भवन के शुभारंभ से पहले एसीजेएम कृष्णकांत सहित अधिवक्ताओं ने नए भवन का निरीक्षण किया। अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट माणकचंद भाटी ने बताया कि सरदारशहर में 1977 को कोर्ट की स्थापना की गई थी। 35 वर्षों के बाद कोर्ट का नया भवन बना है। जिससे सभी अधिवक्तागणों में खुशी का माहौल है। 26 मार्च को शुभारंभ के साथ ही तीनों कोर्ट नए भवन में शुरू किए जाएंगे। इसको लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुभारंभ समारोह में न्यायाधिपति मनोज गर्ग सहित जिलेभर के न्यायिक अधिकारीगण समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे। सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया जाएगा। भवन के शुभारंभ समारोह का भव्य एवं शानदार आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है सभी उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। समारोह को भव्य व शानदार किया जाएगा जिससे जिले भर में एक मिसाल कायम होगी। नए भवन के शुभारंभ को लेकर अधिवक्तागणों सहित अभिभाषक संघ के कार्यकर्ता तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ