Type Here to Get Search Results !

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला संगठनात्मक बैठक संपन्न,

 



कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ राष्ट्रीय गान से 

चूरू - आसेरी गेस्ट हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिला बैठक का आयोजन भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम भारत माता, श्यामप्रसाद मुखर्जी, पं.दीनदयाल उपाध्याय, ऐपीजे अब्दूल कलाम व शहीद भगत आदि के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर व पुष्प अर्पित कर किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण ने कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ राजस्थान के एक कदावर नेता है। आज के समय में उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ का नाम सीएम की लिस्ट में आता है। आने वाली 21 अप्रैल को उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ का जन्मदिन मनाया जायेगा। इसलिए अल्पसंख्यक समाज के युवा ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कर पुण्य का कार्य करें। उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने सर्वसमाज के हितों के लिए हमेशा से अग्रणी रहते है। हम सब मिलकर 21 अप्रैल को भारी संख्या में जिलेभर में रक्तदान करेंगे। उन्होने बताया कि आपका किया हुआ रक्तदान किसी की जिन्दगी बचा सकता है। यह एक परोपकार कार्य है। पूर्व जिला प्रमुख सहारण ने बताया कि अल्पसंख्यक मोर्चे की इससे पहले मैंने बहुत सी बैठकों को देखा है। लेकिन आज इस बैठक में आकर मुझे ऐसा लगा कि अल्पसंख्यक समाज का भाजपा से ज्यादा संख्या में जुड़ाव होता जा रहा है। प्रधान दीपचन्द राहड़ ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 21 अप्रैल को उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ के जन्मदिन पर पुनीत कार्य करने पर जोर दिया। मोर्चा के जिलाध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के जन्मदिन को 21 अप्रैल को मोर्चा की तरफ से ज्यादा से ज्यादा युवाओं का रक्तदान करवाया जायेगा। ऐसे नेता के लिए पुण्य कार्य करने में किसी भी को निसंकोच नहीं रखना चाहिए। क्योंकि उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ सर्वसमाज को साथ लेकर चलते है। किसी भी कार्यकर्ता व आमजन के साथ कोई भी भेदभाव नहीं रखते है। हमारे पास राठौड़ एक ऐसा नेता है, जो प्रातकाल 05 बजे उठकर पूरे दिन जनता की सेवा करता है। खान ने बताया कि प्रधानमंत्री जन विकास योजना के अन्तर्गत जिले में 10 करोड़ के विकास कार्य उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने करवाये हैं। जिसमें पुलिस लाईन चूरू में सामुदायिक भवन का कार्य चल रहा है। जिसमें अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के लिए 2 करोड़ 50 लाख की लागत से छात्रसवास का कार्य होने जा रहा है। अल्पसंख्यक समुदाय के लिए उपनेता प्रतिपक्ष राठौड़ ने करवाये है। अल्पसंख्यक मोर्चा के जमरदिन तेली ने कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता सदन से सड़क तक संघर्ष करने को तैयार है। पूर्व भाजयूमो के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया ने मण्डल से लेकर जिला कार्यकर्ताओं को संगठन के बारें में बताया। उन्होने कहा कि आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। विधानसभा चुनाव में अल्पसंख्यक समाज का अच्छा योगदान रहेगा। इस अवसर पर भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, सत्तार चायल, रमजान जोईया, हबीब कुरेशी घांघु, शरीफ सोलंकी, समीर खान आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के उत्तर अध्यक्ष बाबु कुरेशी व दक्षिण के नगर अध्यक्ष इरशाद भाटी, साजिद तुगलक, मुबदीन लुहार, मो.अयूब रतनगढ, याकुब अली सरदारशहर, नवाब सिक्का, नदीम सिरोहा, सलीम गौरी, सलीम दिलावखानी, फारूक लुहार, शेरा लुहार, मुश्ताक लुहार, अकरम राजगढिया, आवेश खान, नौशाद खान, अकरम सब्जीफिरोश, आसिफ खान, खुर्शीद आलम, अजीत चौहान, जीमल निर्वाण, बाबु खां तंवर, आसिफ लुहार, आसिफ बिसायती, अरबाज खान आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई। संचालन अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य समीर खान ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ