चूरू। सातड़ा गांव की राउमावि के वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मान व भामाशाह समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। उप जिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल ने कहा कि आज के युग में शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इसलिए शिक्षा को बढावा देना ही सबसे बड़ी पहल है। शिक्षा के माध्यम से एक बालिका दो घरों का नाम रोशन करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान रणजीत सातडा ने की। इस कार्यक्रम में उपएसीबीईओ बालरंगलालजी सैनी, आदूराम न्यौल, हवासिह सहारण, बेजूराम जांगिड़ भूतपूर्व सरपंच दुलाराम आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। संस्था प्रधान श्रीमान सत्यनारायण सैनी ने शाला का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नन्दलाल सैनी, संजय शर्मा, सुभाष रोलानिया, राकेश न्यौल आदि ने माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने एकल गायन नृत्य, सामूहिक नृत्य, चंग धुमाल आदि रंगारंग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों व भामाशाहों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय स्टाफ के राजेश्वर सिंह, आशा कंवर, नीलम, सुनिता, अमृता शर्मा, सुलोचना सहारण, सीता शर्मा, लक्ष्मी, सोनू, कल्पना दईया, उषा वर्मा, ज्योति शर्मा, चेतन राम आदि ने सहयोगिय भूमिका निभाई। भामाशाह रतिराम व रणजीत सातड़ा ने एक. एक पंखा, मोहनलाल फौजी बल्लूसिंह, नाहरसिंह ने एक एक स्टील शेयर भेंट, शिशपाल ने पेड़ पौधों के लिए 5100 रु. ् आदूराम न्यौल व रणजीत सातडा ने 21000-21000. रूप्ये की राशि विद्यालय को देने की घोषणा की गई। विद्यालय स्टाफ ने 50 हजार रुपये विद्यालय के विकास के लिए देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन प्राध्यापक सत्यपाल जांगिड़ ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ