जागरण में कलाकारों ने दी एक से एक बढ़कर प्रस्तुतियां
मेले में झूले पर झूल कर बच्चों ने लिया आनंद
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / बाघोली गांव की पावर हाउस के पास शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को मेला भरा। मेले में बाघोली, जोधपुरा, पापड़ा, मणकसास, राजीव पुरा, जगदीश पुरा ,पचलंगी, भर सराय आदि गांवों के श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। सुबह शीतला माता मंदिर में महिलाओं ने ठंडा भोजन का भोग लगाया। गांव - ढाणीयो से गीत गाती महिलाएं पहुंची। दूरदराज आसपास से आए श्रद्धालुओं ने माता के मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मंगत मागी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। दिन में मेला भरा। मेले में बच्चों ने मिठाई, मनिहारी सामान व अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। बच्चों महिलाओं ने झूले पर झूल कर आनंद लिया। शीतला चौक में चंग धमाल का आयोजन किया गया जिसमें कलाकारों ने एक से एक बढ़कर नृत्य पेश कर श्रोताओं को रिझाया। गुरुवार रात्रि को शशी एंड पार्टी के कलाकारों द्वारा जागरण हुआ। जागरण में एक से एक बढ़कर भजन पेश किए। इस दौरान सरपंच जतन किशोर सैनी, चंग धमाल पर हरिराम जोधपुरा, बाबूलाल तसीड, मोहन सिंह, जय सिंह, नागर मल सैनी, डांसर मूलचंद सैनी राजीव पुरा, सेडूराम, कैलाश, सरदारा राम सैनी जहाज, सांवरमल जगदीश पुरा, भोमाराम , महावीर चंवरा, झंडू राम पौंख, किशन लाल सैनी, जयराम सैनी फोटो स्टूडियो, राजूराम, नटवरलाल शर्मा, राजेंद्र प्रसाद तसीड, ओम प्रकाश बंसल, सरदारा राम सैनी, पूर्व सरपंच फूलचंद सैनी, दशरथ सिंह सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ