सुमेर सिंह राव
सीकर। जिला मुख्यालय स्थित श्री कल्याण मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार को एकदिवसीय स्वेच्छिक रक्तदान कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस मौके विवेकानंद नवयुवक मंडल जो समय समय पर रक्तदान शिविर का आयोजन कराने तथा रक्तदान शिविरों में स्वयं सेवकों के रुप में विवेकानंद नवयुवक मंडल सदस्य मुकेश कुमार सैनी के नेतृत्व में कार्यरत करने वाले विवेकानंद नवयुवक मंडल व भगतसिंह युवा मंडल से पत्रकार सुनील सैनी हर्ष ओमप्रकाश गुर्जर हर्ष को पुरस्कार स्वरूप मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सीएमएचओ डॉ अजय चौधरी व मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ के. के. वर्मा ने सम्मानित किया। इसके साथ ही रक्तदान करने वाली जिलेभर की लगभग तीन दर्जन से अधिक संस्थाओं का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस दौरान अस्पताल अधीक्षक डॉ महेंद्र चौधरी, उप अधीक्षक डॉ जगदीश सीगर, ब्लड बैंक प्रभारी डॉ कैलाश जाट, चिकित्सा अधिकारी डॉ सीमा शर्मा, डॉ सुनीता महला, पूर्व पीएमओ डॉ एस के शर्मा सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।
कार्यशाला के दौरान वक्ताओं ने थैलेसीमिया,हीमोफीलिया, रक्तदान की उपयोगिता,प्लाज्मा,डब्ल्यूबीसी,आरबीसी सहित अन्य उपयोगी जानकारी दी। कार्यशाला का संचालन ब्लड बैंक के तकनीकी सहायक सत्येंद्र कुड़ी द्वारा किया गया।
इस दौरान सीकर को-आॅर्डिनेटर संदीप ओला,ओमप्रकाश पंवार,दल जगत प्रभारी रफीक मुगल,हैदर अली पायलेट,भगतसिंह नवयुवक मंडल के ओमप्रकाश गुर्जर चलती फिरती ब्लड बैंक के नाम जानते बीएल मिल सहाब मारवाड़ फाउंडेशन के आमिर खान सहित काफी संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ