Type Here to Get Search Results !

चूरू जिला सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने महासम्मेलन कर सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए भरी हुकार


चूरू जिला  सहकारी समितियों के व्यवस्थापकों ने महासम्मेलन कर सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए भरी हुकार


, व्यवस्थापक बोले  सरकार ने नहीं मानी मांगे तो करेंगे बड़ा आंदोलन


 


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय पिंचा गेस्ट हाउस में शनिवार को चूरू जिला पैक्स कर्मचारी महासम्मेल का आयोजन हुआ। जिसमे अपनी विभिन्न मांगो को लेकर प्रदेश सरकार को झुकाने के लिए रणनिती बनाई गई। व्यवस्थापक प्रेमराज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान सहकारी साख समितियां एंप्लाइज यूनियन को एक बैनर तले पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन कर सरकार को झुकाने की जरूरत है।  संघ के सचिव रामभक्त सिंह व रामनिवास सारण ने कहा कि पैक्स कर्मचारियों का नियोक्ता निर्धारण कर सुरक्षित कार्यों शर्ते तय की जाए एवं वेतन भुगतान की व्यवस्था तुरंत करे, 2017 से पूर्व समितियों में नियुक्त कर्मचारियों की स्क्रीनिंग कर नियमित करते हुए समस्त कर्मचारियों का कैडर गठन कर तय वेतन श्रंखला अनुसार समय पर वेतन भुगतान की व्यवस्था सरकार को करनी चाहिए। देवकरण शर्मा व जयपाल सारण ने कहा कि समितियों में कार्यरत व्यवस्थापकों की पदोन्नति कर केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्त करें, सभी समितियों का कंप्यूटरीकरण ऑनलाइन हो ताकि आमजन को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े। यूनियन के अध्यक्ष देवकरण सारण ने कहा कि सहकारी विभाग से जारी आदेश द्वारा समितियों के संचालक मंडल को समितियों में 2017 से ही पद पर कार्मिक को नियुक्त करने के अधिकार पूर्णता पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इसे निरस्त कर संचालक मंडल को इनका नियुक्त करने का पावर देने की मांग करते हुए सारण ने कहा कि राज्य सरकार की प्रत्येक योजना को धरातल पर उतारने का काम सहकारी समितियों के व्यवस्थापक करते हैं। इनकी  अगर सरकार सुनवाई नहीं करती है तो आगे सरकार को झुकाने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जायेगा।  चूरू जिला कर्मचारी महासम्मेलन में जितेंद्र शर्मा, गिरधारीलाल झुरिया, महेंद्र कुमार, महेंद्रसिंह, पवन कुमार, भरत, लिखमाराम, सुनील पूलासर, कालूराम स्वामी, अशौक पारीक, पवन भोजूसर, शुभकरणसिंह चौहान, मामराज सारण, गौरधन सुथार, भादरमल सारण, सुभाष बंधनाऊ आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ