_अभी बार गेहूं की अच्छी पैदावार हुई किसान मोतीराम भटेसर_
संवाददाता कानाराम प्रजापती
नावां सिटी* - उपखंड मुख्यालय पर गेहूं की फसल की रिकॉर्ड बुवाई हुई है अबकी बार गेहूं की फसल में कोई कीटाणु नहीं लगने से किसान खुश नजर आ रहे हैं वही हम आपको बता दें कि लादूराम बाबा की ढाणी भटेसर कृषि फार्म हाउस लोहराणा के किसान मोतीराम भटेसर ने बताया कि मेरे खेत में गेहूं की फसल बहुत ही अच्छी है गेहूं की फसल से पिछले लोकडाउन की भरपाई हो जाएगी और मेरे खेत में गेहूं की फसल काफी हद तक अच्छी है गेहूं की फसल का कटाई का कार्य भी वर्तमान में शुरू है और गेहूं की फसल पूरे खेत में हरी भरी लहरा रही है अब फसल सूखने पर कटाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है वही किसान रामानुज बटेश्वर ने बताया कि गेहूं रबी की फसल है जिसे शीतकालीन मौसम में उगाया जाता है सामान्य तौर पर गेहूं की बुवाई अक्टूबर से सितंबर तक की जाती है तथा गेहूं की फसल की कटाई का कार्य फरवरी से मई तक किया जाता है जो अभी वर्तमान में गेहूं की फसल का कटाई का कार्य शुरू है ।
_गेहूं की फसल का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस होना जरूरी है_
वही देखा जाए तो दिन का बढ़ रहा तापमान गेहूं की फसल का बेरी भी बनता जा रहा है इन दिनों गेहूं की फसल पककर लगभग तैयार हो जाती है और कटना भी शुरू हो जाती है लेकिन पिछले कुछ दिनों से तापमान 30 डिग्री को पार कर चुका है गेहूं की फसल के लिए इस मौसम में तापमान 30 डिग्री से अधिक नहीं होना चाहिए तापमान अधिक होने से किसानों को दोहरी मार भी झेलनी पड़ सकती है।
पक्कर तैयार गेहूं की फसल अब कटाई का कार्य जोरों पर
किसान रामानुज भटेसर ने बताया कि गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है। अब हमारे खेत में गेहूं की फसल की कटाई का कार्य कुछ दिनों से शुरू हैं। वहीं खेत में गेहूं की अबकी बार अच्छी पेदावर की उम्मीद है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ