Type Here to Get Search Results !

गाजे बाजे के साथ हुआ होली मायड़ भूमि री कार्यालय का उद्घाटन

गाजे बाजे के साथ हुआ होली मायड़ भूमि री कार्यालय का उद्घाटन



होली पर बॉलीवुड सिंगर, चंग, घींदड़, शोभा यात्रा सहित होंगे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम


सरदाशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय मोती चौक सेवा मंडल के पास मुख्य बाजार में आज होली मायड़ भूमि री कार्यालय का उद्घाटन पंडित श्रीकांत पारीक के सानिध्य में पूजा अर्चना कर उपखंड अधिकारी पवन कुमार, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी व थाना अधिकारी बलराज सिंह मान द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शोभा कांत स्वामी ने बताया कि लोकरंग के सच्चे सम्पोषक स्वर्गीय मूलचंद मालू के यशस्वी पुत्र व सरदारशहर नागरिक परिषद दिल्ली के अध्यक्ष विकास मालू की अध्यक्षता में दिनांक 16 मार्च को 11:15 बजे बाबू शोभा चंद जम्मड़ भवन से होली की भव्य शोभायात्रा निकल जाएगी। जो शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कच्चा बस स्टैंड पहुंचकर विसर्जित होगी।

 


शोभायात्रा में शेखावाटी सहित अनेक चंग मंडलिया, ढोल, ताशे, तरह-तरह के स्वांग व आकर्षक झांकियां एवं अनेक प्रकार के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे।


16 मार्च को ही सायं 7:00 बजे कुबेर कॉटेज में शेखावाटी की चंग मंडलिया, घींदड़, घूमर के साथ देश के प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।  


17 मार्च को सायं चौधरी कुएं पर नंदेश्वर समिति एवं होली मायड़ भूमि री के संयुक्त तत्वाधान में घिंदड़ का भव्य आयोजन होगा जो देर रात तक चलेगा। 


इस अवसर पर माणक चंद भाटी, शंकर एंड शंकर, शंभू दयाल पारीक, हंसराज सिद्ध, महावीर माली, विनोद जोशी, जितेंद्र राजवी, अभिषेक पारीक, मुखराम नाथलिया, पंडित शुभकरण देरासरी, बजरंगलाल जोशी, डॉक्टर राजेंद्र मोदी, श्री चंद नौलखा, ओमप्रकाश तिवारी, भंवरलाल सोनी, रोहित स्वामी, प्रकाश माली, पवन सिंह, मुकेश राजपुरोहित, दिलीप सिसोदिया, डॉक्टर पूनम चंद भाटी, संजय धौलपुरिया, राहुल तिवारी, जगमोहन गौड़, सुनील पारीक, कुशाल कसेरा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ