Type Here to Get Search Results !

विवाहिता ने करवाया मारपीट का मामला करवाया दर्ज, दो से तीन जनों पर लगाया आरोप

 विवाहिता ने करवाया मारपीट का मामला करवाया दर्ज, दो से तीन जनों पर लगाया आरोप


 



सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के गांव कवंलासर की एक विवाहिता ने अपने भाई व अपने साथ मारपीट करने का  आरोप लगाते हुए दो से तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। विवाहिता ने रिपोर्ट देकर बताया कि 1 मार्च को मेरे मोबाइल पर अश्लील मैसेज व वीडियो कॉलिंग आई। मैंने उससे पूछा तो उसने बताया कि आपके गांव के दीनदयाल ने मुझे ये नंबर दिए हैं और बात करने को कहा है। उसी दिन मैं, मेरा भाई व मेरे मामा का बेटा दिनदयाल से मिले और उलाहना दिया तो दीनदयाल के भाई ने कहा दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी। उसी दिन जब मैं व मेरा भाई मंदिर से अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में मोटरसाइकिल पर सवार होकर शंकर व एक अन्य ने भाई को पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। मैंने जब बीच बचाव किया तो मेरे साथ भी मारपीट की। पीछे से आ रहे लोगों ने उनको धमकाया तो दोनों वहां से भाग गए। थोड़ी देर बाद मेरा भाई घर के नजदीक दुकान से सामान लेने आया तो शंकरलाल व एक लड़के ने मेरे भाई के साथ फिर थाप मुक्कों से मारपीट की जिससे उसके सिर में चोट आई है। उन्होंने हमें घर से बाहर निकलने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने विवाहिता की रिपोर्ट पर गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ