चूरु फांटा के पास ऑटो, मोटरसाइकिल और पिकअप की भिड़ंत में दो घायल,
प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को हाई सेंटर किया रेफर
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
चुरु फान्टा के पास पिकअप ऑटो व मोटर साइकिल की टक्कर में एक महिला सहित दो जने घायल हो गए। जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ निवासी रागिनी पत्नी कमलेश भार्गव उम्र 30 साल ऑटो में सवार होकर जा रही थी तभी चूरू फांटा के पास ऑटो को पिकअप ने टक्कर मार दी। इसके साथ ही पिकअप ने वहां खड़े एक मोटरसाइकिल सवार को भी टक्कर मारी जिससे ऑटो में सवार रागीनी भार्गव व बाइक सवार मितासर निवासी ओमप्रकाश उम्र 18 वर्ष घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर घायल महिला रागिनी भार्गव व बाइक सवार सीताराम को हाई सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार हो गया वहीं समाचार लिखे जाने तक थाने में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ