Type Here to Get Search Results !

4 अप्रैल को आयोजित होगा भव्य गणगौर महोत्सव

 गणगौर मेला आयोजन समिति की बैठक संपन्न, 


4 अप्रैल को आयोजित होगा भव्य गणगौर महोत्सव


 


सरदारशहर। मुन्नालाल राव 



आगामी 4 अप्रेल को  गणगौर उत्सव पर आयोजित होने वाले मेले के संदर्भ में गणगौर मेला आयोजन समिति की बैठक स्थानीय ताल मैदान स्थित जौहरी गणगौर घाट में आयोजित की गई । इस संदर्भ में जानकारी देते हुए शोभा कांत स्वामी और कार्यक्रम संयोजक संपत राम जांगिड़ ने कहा कि गणगौर मेला भव्यतम हो इस हेतु आज शहर के ताल ट्रस्ट , सरदारशहर प्रेरणा मंच , कर्मभूमि सेवा संस्थान , बाबा रामदेव पैदल यात्री संस्था , श्री लोकरंजन परिषद ,  युवा शक्ति मंच आदि सामाजिक संगठनों के सदस्यों की एक बैठक का आयोजन कर कार्य योजना बनाई गई है । उल्लेखनीय है कि झबरमल दूगड़ के आर्थिक सौजन्य से आयोजित कि इस मेले में नगर पालिका की ओर से भव्य गणगौर सवारी निकाली जाएगी जोकि गणगौर घाट ताल मैदान आएगी । यहां पारंपरिक पूजा अर्चना के पश्चात मेले में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम व महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी । बैठक में आयोजन समिति अध्यक्ष  शोभा कांत स्वामी ,  शंकर एंड शंकर , मुखराम नाथोलिया , माणक चंद भाटी एडवोकेट , भंवरलाल सोनी , प्रमोद कुमार सेवदा , अभिषेक पारीक , शंभू दयाल पारीक , डॉ दिलीप चौधरी ,  मुकेश राजपुरोहित , राहुल तिवारी , बाबूलाल स्वामी ,  हरि कृष्ण शर्मा ,  अमित पांडिया ,  रोहित तिवारी , रोहित स्वामी , मनीष पांडिया , विनोद जोशी , जगमोहन गौड़ , खुशहाल कसेरा , श्रीमती जयश्री  आंचलिया , सपना लुनिया , डॉ मोनिका सैनी , ममता वर्मा   सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ