Type Here to Get Search Results !

चोरी की नियत से युवक घुसा बाड़े में, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले

चोरी की नियत से युवक घुसा बाड़े में, लोगों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


सरदारशहर के वार्ड 10 में स्थित एक बाड़े में सोमवार को सुबह एक युवक चोरी की नियत से घुस गया। जिसको लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार वार्ड 10 निवासी राजासर सोनी ने रिपोर्ट दी कि उसका वार्ड 10 में बाड़ा है जिसमें पशुधन रखते है। सोमवार को सुबह साढे 10 बजे एक व्यक्ति दीवार फांद कर रामप्रसाद के बाड़े में घुस गया, इसके बाद हमारे बाड़े में घुस गया। जिसको हमने देख लिया और पकड़ लिया। नाम पता  पुछा तो उसने अपना नाम सीताराम निवासी गिड़गिचिया बताया। लोगों का कहना है कि सीताराम चोरी की नियत से बाड़े में घुसा था। बहरहाल पुलिस इस मामले में आरोपी से पुछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ