चूरू के कोटवाद टीबा के राउप्रावि के वार्षिकोत्सव, पूर्व विद्यार्थी सम्मेलन व भामाशाह सम्मान समारोह को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पंचायत समिति सदस्य विक्रम सिंह कोटवाद ने कहा कि आज के आधुनिक युग मे शिक्षा के माध्यम से बालिकाओं को आगे लाना होगा। क्योंकि एक बालिका दो घरों का नाम रोशन करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सम्पत सिंह खींवासर ने की। कार्यक्रम में मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बजरंग लाल सैनी, एसीबी खालिद तुगलक, ओकोटवाद ताल राउमावि के प्रधानाचार्य विजय कुमार धुँधवाल,समाजसेवी गजेन्द्रसिंह, तेजपाल सिंह, नारायण सिंह, वार्ड पंच लक्ष्मण सिंह गुर्जर, शीशपाल सिंह भाटी, विद्यालय विकास एंव प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेश चाहर व भंवर सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने राजस्थानी, पंजाबी व लोकगीतों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट करने वाले 35 विद्यार्थियों व 5 भामाशाहो को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। संस्था प्रधान रिछपाल चारण ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अजयपाल सिंह, किशन सहारण, आशुतोष मिश्रा, कमलेश कुमारी, अनिता कुमारी, आदि ने आयोजिकीय भूमिका निभाई। संचालन शिक्षिका कमलेश कुमारी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ