Type Here to Get Search Results !

आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का प्रदर्शन

 

CHURU- आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन का प्रदर्शन,10 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन,डिपो की चीफ मैनेजर को सौपा ज्ञापन।

आरएसआरटीसी रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन के बैनर तले मंगलवार को चूरु डिपो पर रिटायर्ड कर्मचारियों ने अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और चीफ मैनेजर को ज्ञापन सौंपा प्रदर्शन कर रहे कार्मिकों की मांग है कि राज्य सरकार के सेवारत सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समान रोडवेज में भी सातवां वेतनमान जनवरी 2016 से लागू करते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी उपार्जित अवकाश एवं पेंशन का भुगतान पुनरीक्षित किया जाए एवं विलंब से सेवानिवृत्ति परिलाभों का भुगतान किए जाने के परिणाम स्वरूप 6% वार्षिक दर से ब्याज का भुगतान किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ