Type Here to Get Search Results !

एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ

 

राजकीय कन्या महाविद्यालय चूरू में  एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर  का शुभारंभ

चूरू- राजकीय कन्या महाविद्यालय चूरू में  एन.एस.एस के सात दिवसीय शिविर  का शुभारंभ प्राचार्य  दिलीप सिंह पूनियां द्वारा किया गया। इस मौके पर राजकीय लोहिया महाविद्यालय में एन.एस.एस समन्वयक शंातनु डाबी के साथ ईकाई प्रभारी जावेद खान, विनित कुमार ढाका, लालचन्द चाहर भी उपस्थित थे, जिन्होनेें एन.एस.एस योजना के बारे में विस्तार से बताया और प्रेरक गीत के माध्यम से उत्साहवर्धन भी किया। कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी अनिल कुमार ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में अनुज कुमार, सुजान सिंह राठौड़, सुभाष चन्द्र, ममता, रिछपाल सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में छात्राओं ने पहले कॉलेज कैम्पस की साफ-सफाई की,उसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस मौके पर प्राचार्य दिलीप सिंह पूनियां ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्टीय सेवा योजना में स्वयंसेविका का कार्य उच्च शिक्षा के पश्चात भी निरन्तर रहता है। अतः सभी नेतृत्व के गुणों के साथ सामंजस्य बनाने की व्यवहारिक शिक्षा भी इस योजना के तहत सीखने की कोशिश करें। शिक्षण के साथ एन.एस.एस जैसी सामुहिक गतिविधियों में भाग लेकर अपना सर्वांगीण विकास करने के इस अवसर का अगले पूरे सप्ताह लाभ उठायें। इस अवसर पर सभी छात्राएं उत्सक और उत्साहित नजर्र आइं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ