Type Here to Get Search Results !

मेले के अंदर असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए उचित करवाई

 


CHURU- जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए भाजयूमो के शहर दक्षिण के नगर अध्यक्ष रजत शर्मा ने बताया कि धर्म स्तूप के पास इंद्रमणि निवास में पिछले कुछ दिनों से ट्रेड फेयर मेला आयोजित हो रहा है.। शाम के समय अत्यधिक भीड़ होने की वजह से मुख्य सड़क पूरी तरह जाम हो जाती है। जिसके चलते राहगीरों के आवागमन में अत्यधिक परेशानी होती है। इसी के साथ इस मेले में भीड़ के समय असामाजिक तत्वों द्वारा अशांति फैलाई जाती है। जिससे मेले में जाने वाली महिलाएं असुरक्षित महसूस करती है। इस लिखित ज्ञापन के माध्यम इस मेले स्थल के बाहर ट्रैफिक व्यवस्था को बनाने व् मेले के अंदर असामाजिक तत्वों की रोकथाम के लिए उचित व्यवस्था करवाई जाये। इस अवसर पर शशांक शर्मा, मुकेश सैनी, नवनीत बोहित, राहूल शर्मा, सत्य, सौरव, राजा भाकर, अभिनव, अनुराग आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ