Report -जोधपुर से मनोहरसिंह 9413540693
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस को कामयाबी मिली है पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके सहयोगी को भी पकड़ा है कार्रवाई के बारे में बताते हुए कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस ने बताया कि सेक्टर 2 में स्थित विनीत कुमार की कार उनके घर के बाहर खड़ी थी जिसे चोर चुराकर ले गए पूरे मामले में टीम बना कर अनुसंधान शुरू किया गया और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो पता चला कि यह कार बाड़मेर की तरफ ले जाई गई है पुलिस ने आ सूचना के आधार पर बायतु निवासी मोहन लाल उर्फ मुन्ना और फुसाराम को गिरफ्तार किया है मोहन लाल उर्फ मुन्ना के खिलाफ राजस्थान और गुजरात में 1 दर्जन से अधिक मामले दर्ज है मोहनलाल गुजरात जेल में 1 साल की सजा काट कर आया था पुलिस ने चोरी के 2 वाहन बरामद किए हैं पुलिस को उम्मीद है कि और भी कई चोरी की वारदातें खुल सकती है पुलिस इन दोनों वाहन चोरों से पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ