पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल और दो देसी कट्टों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया
जोधपुर से मनोहरसिंह 9413540693
जोधपुर ऑपरेशन अंकुश के तहत इस शहर की रातानाडा थाना पुलिस को कामयाबी मिली है पुलिस ने अवैध देसी पिस्टल और दो देसी कट्टों के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है कार्रवाई के बारे में बताते हुए रातानाडा थाना अधिकारी भरत रावत ने बताया कि उप निरीक्षक भंवर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि दो शख्स उनके पास अवैध हथियार और कारतूस है इन हथियारों की सप्लाई करने के लिए रातानाडा थाना क्षेत्र में आए हुए हैं अगर इन पर निगरानी रखी जाए तो यह हत्यार सहित पकड़े जा सकते हैं जिस पर टीम बनाकर इन बदमाशों पर नजर रखी गई और टीम ने आज सूचना के आधार पर इन बदमाशों को एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने से गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाशों से एक पिस्टल मय मैगजीन दो देसी कट्टे बरामद हुए हैं पकड़े गए बदमाशों के नाम सीकर निवासी मंगलचंद और झुंझुनूं निवासी संदीप सिंह है पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ