Type Here to Get Search Results !

कर्ज में डूबे मजदूर ने फेक्ट्री मालिक व उसके पुत्र का अपहरण करने की धमकी दी

 

फेक्ट्री मालिक को अलग अलग नम्बरों से कॉल कर डराया

जोधपुर(मनोहरसिंह) फैक्ट्री में काम करने वाले एक श्रमिक पर  उधार ज्यादा हो गए तो उसने फैक्ट्री के मालिक से रुपए वसूलने के लिए योजना बनाई और अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और मर्डर की धमकी देने लगा डरे हुए व्यापारी ने 5 लाख रुपये दे  दिए और इसकी जानकारी पुलिस को भी दी जिस पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही बदमाशों को गिरफ्तार कर उनसे रुपए बरामद किए हैं।बोरानाडा थाना पुलिस ने बताया कि बालाजी पैकर्स के मालिक हरिओम जाखड़ ने रिपोर्ट दर्ज करवाई और बताया कि अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उनके और उनके पुत्र के अपहरण और मर्डर कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं धमकियां देने वाले के पास उनके पूरे परिवार के वाहनों की जानकारी है और उनकी प्रत्येक गतिविधि की भी जानकारी है बदमाशों ने पहले 12 लाख और फिर 6 लाख की मांग की कॉल करने वाला अलग-अलग नंबरों से कॉल कर रहा था इस दौरान बुधवार को संदिग्ध फोन कर 6 लाख आज ही देने की बात कही जिस पर व्यापारी ने नारनाडी के पास बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों को 5 लाख दे दिए और इसकी सूचना थाने पर पहुंचकर बोरानाडा थाना पुलिस को दी और बताया कि 3 बाइक सवारों ने यह रुपए लिए हैं और वह भांडू की तरफ गए हैं जिस पर टीम बना कर अनुसंधान शुरू किया गया सबसे पहले टीम ने बाइक के नंबरों की पड़ताल की और बाइक के नंबर मिलने पर बाइक के मालिक बाबूलाल भारती के घर पर दबिश दी पूछताछ में उसके पुत्र जगदीश भारती की गतिविधियों पर पुलिस को शक हुआ तो उसकी तलाश शुरू की गई कुछ ही देर बाद पुलिस को सूचना मिली कि जोजरी नदी के पुलिया के पास तीन बदमाश एक बाइक के साथ बैठे हैं जिस पर टीम बनाकर मौके पर दबिश दी गई टीम ने यहां से 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया वही एक बदमाश भागने में कामयाब रहा पुलिस ने यहां से जगदीश पुत्र बाबू भारती और विक्रमपुरी पुत्र देवपुरी को गिरफ्तार किया है वहीं राकेश मेघवाल मौके से भागने में कामयाब रहा पुलिस ने इन बदमाशों से पूछताछ कर इनसे 5 लाख रुपये और बाइक जब्त की है  पूछताछ में सामने आया कि इस पूरे षडयंत्र का कर्ताधर्ता हेमंत गिरी है जो व्यापारी की फैक्ट्री में काम करता था और उसने अपने दोस्त जगदीश और राकेश के साथ मिलकर यह योजना बनाई हेमंत गिरी के ऊपर कर्जा होने के कारण पैसों की जरूरत थी इन बदमाशों ने मिलकर हरिओम को  उसके इकलौते पुत्र के अपहरण और हत्या की धमकी दी जिससे पीड़ित व्यापारी डर गया और उसने 5 लाख देकर पीछा छुड़ाना चाहा पुलिस ने पूछताछ के बाद हेमंत गिरी को भी गिरफ्तार कर लिया है वही मौके से फरार हुए बदमाश की तलाश जारी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ