सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी / गुढ़ा गौडजी छात्र संगठन एसएफआई ने राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा मे बीएससी व बीकाॅम संकाय व एनसीसी शुरू करवाने की मांग को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा! एसएफआई के तहसील महासचिव विकास जैदिया ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा मे कॉलेज सत्र शुरू हुए आज लगभग आठ नौ वर्ष हो गये हैं लेकिन अभी तक राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा मे बीएससी व बीकाॅम संकाय शुरू नहीं किया गया है और पिछले कई वर्षो से छात्र संगठन एसएफआई बीएससी, बीकॉम व एनसीसी की माँग कर रहा है लेकिन सरकार की और से कोई ध्यान नहीं दिया गया है कॉलेज कमेटी महासचिव रिचा गुर्जर ने बताया कि जल्द से जल्द राजकीय महाविद्यालय गुढ़ा मे बीएससी व बीकाॅम संकाय शुरू किया जाये वर्ना छात्र संगठन एसएफआई बड़े आंदोलन की और अग्रसर होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी! इस मौके पर जिला कमेटी सदस्य नीतू शेखावत, कॉलेज कैमटी अध्यक्ष साहिल जैदिया ,कॉलेज कमेटी महासचिव रिचा गुर्जर ,प्रद्युम्न ददीच ,कैलाश सुईवाल , नीतू शेखावत ,मनीषा सैनी , कृष्णा शर्मा ,शिलोचना, सुशीला चौधरी, प्रियांशु मीणा ,राहुल स्वामी, संजय चौधरी, निखिल खरबास, अमित कोट, मुकेश माली, अंजना सैनी ,पायल कवर ,रीना ,सपना, रवीना ,संदीप गुर्जर नेहा ,मीनू,कुलदीप नीतू कुमावत,अमिता आदि एसएफआई के कार्यकर्ताओं मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ