Type Here to Get Search Results !

कांकरिया में वार्षिकोत्सव में बच्चों को स्टेशनरी सामान देकर किया सम्मानित

 

सुमेर सिंह राव

बाघोली  l कांकरिया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमंकावाली में सोमवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दलीप सिंह पीईईओ मीनावाली थे। विशिष्ट अतिथिकार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमान दिलीप सिंह  पीईईओ मीनावाली,विशिष्ट अतिथि ख्यालीराम गुर्जर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मूलचंद सैनी ने की। इस अवसर पर बच्चों ने राजस्थानी गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। अतिथियों ने बालिकाओं को स्टेशनरी सामान देकर सम्मानित किया। सातवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने आठवीं कक्षा के छात्र छात्राओं को तिलक निकाल कर विदाई दी। इस अवसर पर सुरेश बजाङ  ,सुभाष , ओमप्रकाश, चन्द्रचूङ , अजय सैनी,महेश सैनी ,पप्पू राम गुर्जर  आदि ग्रामीण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ