Type Here to Get Search Results !

सरदारशहर- रतनगढ़ बिजली ट्रैक ओके, सीआरएस ने इलेक्ट्रिक लाइन का किया निरीक्षण , 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन




सरदारशहर- रतनगढ़ बिजली ट्रैक ओके, सीआरएस ने इलेक्ट्रिक लाइन का किया निरीक्षण , 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन




सरदारशहर। मुन्नालाल राव 



सरदारशहर से रतनगढ़ बिजली लाइन ट्रैक का शनिवार को सीआरएस आरके शर्मा ने निरीक्षण किया। ट्रैक पर दोपहर 13:23 बजे 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल किया और ट्रेन रतनगढ़ 14:10 पर पहुंची। इससे पूर्व सीआरएस आर.के. शर्मा व बीकानेर डीआरएम राजीव श्रीवास्तव स्पेशल ट्रेन से 12:05 बजे सरदारशहर पहुंचे। आए हुए अधिकारियों ने पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके पश्चात  स्पेशल ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन लगाकर सरदारशहर से रतनगढ़ के 46 किमी ट्रैक पर ट्रायल किया गया। 


इससे पूर्व सीआरएस शर्मा एवं डीआरएम श्रीवास्तव का सरदारशहर स्टेशन पर नगरपालिका अध्यक्ष राज करण चौधरी, पंचायत समिति प्रधान केसरीचंद शर्मा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष महावीर माली, व्यापार मंडल पूर्व मंत्री जगदीश जैसनसरिया ने गुलदस्ते भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने डीआरएम श्रीवास्तव को ज्ञापन देकर सरदारशहर से हनुमानगढ़ तक रेल लाइन का विस्तार किए जाने की मांग की। इसी क्रम में सरदारशहर उद्योग संघ अध्यक्ष शंकरलाल प्रेमानी, उपाध्यक्ष बनवारी लाल जांगिड़ ने ज्ञापन देकर सरदारशहर से जोधपुर तक रेल संचालन किये जाने एवं सरदारशर स्टेशन के प्लेटफार्म को उंचा उठाने की मांग की। वहीं सरदारशहर हैंडीक्राफ्ट एसोसिएशन अध्यक्ष सत्यनारायण जांगिड़ ने सरदारशहर रेल लाइन को हनुमानगढ़ तक जोड़ने की मांग की।


 सरदारशहर रतनगढ़ ट्रैक का विद्युतीकरण बड़ा तोहफाः डीआरएम 



डीआरएम राजीव श्रीवास्तव ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरदारशहर- रतनगढ़ ट्रैक विद्युतीकरण किया जाना बड़ा तोहफा है। इससे इस क्षेत्र में आगे विस्तार किए जाने की संभावना शुरू होगी। आज सीआरएस निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक ट्रैक को ओके किया जाना ही बड़ा तौहफा है। शीघ्र ही यहां तीन वक्त आने वाली ट्रेन इलेक्ट्रिक आएगी और क्षेत्र के लोगों को समय की बचत के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा का लाभ भी मिलने लगेगा। क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से हनुमानगढ़ तक लाइन को बढ़ाने की मांग की जा रही है। जिसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं आपकी मांग को रेलवे के उच्च प्रबंधन तक पहुंचाया जा रहा है।


सीआरएस शर्मा व डीआरएम श्रीवास्तव के सरदारशहर पहुंचने पर वरिष्ठ मण्डल परिचालक बीकानेर जयप्रकाश, डीटीआई बीकानेर मनोजकुमार शर्मा,  हिरालाल कांटेवाला, टीआई सतविन्द्र सिंह, स्टेशन अधीक्षक मोहनलाल सैनी, आरक्षण प्रवेक्षक सुरेश देवी, मुख्य बुकिंग कलर्क किशनाराम जाट आदि ने अगवानी की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ