जल है तो कल है जल को बचाकर रखना आज के समय की जरूरत
आने वाली गर्मियों में जल संरक्षण के लिए पंचायत समिति चलाई गई अभियान
सरदारशहर क्षेत्र में मंगलवार को विश्व जल संरक्षण दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमे जल संरक्षण को लेकर सकारात्मक परीचर्चा की गई। वैसे तो सरकार द्वारा जल संरक्षण को लेकर अनेक योजनाओं के माध्यम से जल बचाने की मुहिम चलाई जाती है फिर भी देखने में आता है कि अनेक जगहों पर जल व्यर्थ बहता है और इसके प्रति लोग बहुत ज्यादा लापरवाह है। जल ही जीवन है, और जल है तो कल है के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए अब जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता है ताकि लोग जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बने। जल मनुष्य हो चाहे पशु पक्षी सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है फिर भी कुछ लोगों द्वारा इसके महत्व को नहीं समझते हुए जल व्यर्थ बहाया जाता है जिसका एक न एक दिन आने वाली पीढ़ियों को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। इस संदर्भ में प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित ने बताया कि जल रहेगा तो कल रहेगा जल के बिना जीवन अधूरा है इस स्लोगन के साथ आने वाली गर्मियों में पंचायत समिति स्तर पर जल संरक्षण को लेकर राज्य सरकार की योजनाओं के तहत अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा ताकि भविष्य में जल को लेकर रेगिस्तानी इलाके में किसी प्रकार की परेशानी पैदा ना हो। इसके साथ में सभी को जागरूक होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए जल की बूंद बूंद बचाने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ