Type Here to Get Search Results !

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना

यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिस ने लगाया जुर्माना



सरदारशहर में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई के कारण दुपहिया वाहनों में कुछ जागरूकता भी आई है। मंगलवार को फिर एक बार ट्रैफिक इन्चार्ज गणपतराम के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालान काटने की कार्रवाई की गई जिससे एक बारगी हड़कंप मच गया और दुपहिया वाहन इधर-उधर गली से निकल कर अपने आप को बचाते नजर आए।जहां ट्रैफिक पुलिस ने कुछ लोगों को समझाइस की वहीं ज्यादा लापरवाही बरतने वालों पर चालान काटकर जुर्माना लगाया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ