Type Here to Get Search Results !

उदयपुरवाटी में शीतला अष्टमी का मेला 25 को , तैयारियां जोर शोर से

 


उदयपुरवाटी थाना प्रभारी ने लिया मेला स्थल का जायजा

मेले के दौरान चप्पे-चप्पे पर रहेंगे पुलिस के जवान तैनात

सुमेर सिंह राव 

उदयपुरवाटी l

कस्बे के निकटवर्ती  बागोरा में 25 मार्च को शीतलाष्टमी का मेला लगेगा l शीतला मंदिर के पुजारी रामदेव कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला स्थल पर पंचायत की तरफ से भी अच्छी व्यवस्था की जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को कोई किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े lमंगलवार को उदयपुरवाटी पुलिस थाने के सीआई भंवरलाल कुमावत ने भी मेला स्थल का जायजा लिया  l थाने के सीआई कुमावत ने बताया कि असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे l मेला स्थल पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है चकरी झूले वालों ने भी अपना साजो सामान लगाना शुरू कर दिया है l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ