Type Here to Get Search Results !

जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी

 

चूरू के नया बस स्टेण्ड के पास बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान में जिला उद्योग एंव वाणिज्य विभाग की ओर से राजस्थान दिवस पर जिला स्तरीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी व  उत्कृष्ट उत्पाद व बूंदी बन्धेज प्रतियोगिता का निरीक्षण जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने किया। जिला प्रमुख वन्दना आर्य ने कहा कि आप लोगो की कलाकारी का नाम आज विश्व पटल पर अंकित है। आपके द्वारा किया गया उत्पादन से रोजगार को बढ़ोतरी मिलती है। इस अवसर पर सीईओ रामनिवास जाट, जिला उधोग के महाप्रबंधक नानूराम गहनोलिया, बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक रामदयाल विश्नोई,सहायक निदेशक कुमार अजय व रवि आर्य आदि मौजूद थे। संचालन प्रवीण कालीराना ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ