CHURU- केंद्रीय विद्यालय चूरू के प्राचार्य ओ. आर. चौधरी ने बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अप्रैल 2022 को परीक्षा पे चर्चा के, 5वें संस्करण के दौरान, दुनिया भर के छात्रों शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि परीक्षा पे चर्चा एक बहु-प्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें प्रधानमंत्री एक जीवंत कार्यक्रम में अपनी अनूठी आकर्षक शैली में, परीक्षा के तनाव और संबंधित क्षेत्रों से संबंधित छात्रों द्वारा पूछे भए गए सवालों के जवाब देते हैं। ओ. आर. चौधरी ने बताया कि परीक्षा पर चर्चा एक औपचारिक संस्था बन रही है, जिसके माध्यम से प्रधानमंत्री सीधे छात्रों से बातचीत करते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा पर चर्चा न केवल पूरे भारत में बल्कि, अन्य देशों में भी भारतीय प्रवासियों तक पहुंचाया जा रहा है। ओ. आर. चौधरी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि, परीक्षा पे चर्चा युवाओं के लिए तनावमुक्त माहौल बनाने को लेकर, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक बड़े आंदोलन एग्जाम वॉरियर्स का हिस्सा है। यह एक ऐसा आंदोलन है, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के छात्रों अभिभावकों शिक्षकों और समाज को, एक ऐसे माहीत को बढ़ावा देने के प्रयासों से प्रेरित है, जहां प्रत्येक बच्चे के अद्वितीय व्यक्तित्व का उत्सव मनाया जाता है, प्रोत्साहित किया जाता है और खुद को पूरी तरह अभिव्यक्त करने की सुविधा प्रदान की जाती है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ