Type Here to Get Search Results !

राजस्थान दिवस पर विद्यार्थियों ने दी राजस्थानी लोक कला की प्रस्तुति

राजस्थान दिवस पर विद्यार्थियों ने दी राजस्थानी लोक कला की प्रस्तुति



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


उच्च अध्ययन शिक्षा संस्थान (मानित विश्वविद्यालय), सरदारशहर के मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान संकाय एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में संकाय के सभागार में राजस्थान दिवस का भव्य आयाेजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संकाय अधिष्ठाता डॉ. अविनाश पारीक ने राजस्थान के एकीकरण की प्रक्रिया का परिचय देते हुए राजस्थान की संस्कृति और कला  पर विस्तार से चर्चा की ।आयाेजन में सिमरन , सराेज, अंतिमा, दिलखुश, कृष्णा, मनाेज, भारती, कमल सैनी, राजेश आदि विद्यार्थियाें ने राजस्थानी कविता , नृत्य, गीत आदि की मनमाेहक प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई  के कार्यक्रम समन्वयक हिमांशु ग्रोवर, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. धर्मराज पवार, विश्वविद्यालय के शोध निदेशक डॉ. विदुषी आमेटा, हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ कल्पना मौर्य , डॉ. निधि सोनी, डॉ. शैयरी चौधरी , सोनिका प्रजापत आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन विद्यार्थी विष्णु साेनी ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ