Type Here to Get Search Results !

खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई, शुद्ध के लिये युद्ध अभियान

 

सरदारशहर में दूध व आटे के पांच नमूने लिये

 चूरू,। जिले में चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा टीम ने 30 मार्च को  दूध व आटे के पांच नमूने लिये।  


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि बुधवार को खाद्य सुरक्षा टीम ने कार्रवाई कर पांच नमूने लिये हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल सिंह बाजिया ने बताया कि  सरदार शहर में आज दिनांक 30 मार्च 2022 को सरदार शहर में फर्म चाणक्य डेयरी सवाई बास डेलाना से दूध का एक नमूना लिया गया। डेयरी में सप्लाई करने वाले तीन वाहनों के  सवाई बास डेलाना सरदारशहर में तीन नमूने लिये। तारानगर में लक्ष्मी फ्लोर मिल तारानगर से गेहूं के आटे का एक नमूना लिया गया है। आटा मिल संचालक कों पैकिंग पर उत्पादन तिथि व बेच नंबर लिखने के लिए पाबंद किया गया। 


पांचों नमूनों को प्रयोगशाला जयपुर जांच के लिए भिजवाया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

डेयरी संचालकों व दूध वाहन मालिकों को शुद्ध दूध खरीदने व विक्रय करने के लिए पाबंद किया गया। 

व्यापारियों को शुद्ध खाद्य सामग्री बेचने व साफ सफाई रखने के लिए पाबंद किया गया। 

सीएमएचओ मनोज शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान दूध, मावा, पनीर, आटा, बेसन, खाद्य तेल, घी, सूखा मेवा, मसाला की जांच की जा रही है। अभियान के दौरान डिकॉय आपरेशन भी किए जाएंगे। जांच दल द्वारा संस्थाओं का निरीक्षण कर नमूने लिए जाएंगे तथा फूड सेफ्टी एवं स्टैंडर्ड एक्ट 2006 एवं नियम 2001 के प्रावधानों के अनुसार मिलावटी माल को मौके पर ही नष्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ