नोहर,। नोहर पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए कई जनों को पकड़ा हैं। पुलिस व डीएसटी टीम ने यहां दुर्गा कॉलोनी में स्थित एक मकान में छापामारी कर आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 6 जनों को पकड़ा हैं। पुलिस ने मौके पर से लेपटॉप, एलईडी, मोबाईल फोन, चार्जर, 2 लाख 76 हजार रुपये का हिसाब सहित 6 हजार रुपये नगदी बरामद किये हैं। थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका ने बताया कि राजस्थान रॉयल्स व सनराईज हैदराबाद के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर यहां दुर्गा कॉलोनी स्थित एक मकान में सट्टा लगाये जाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस व डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बुक्की पर छापा मारकर कार्यवाही को अंजाम दिया। पुलिस ने नोहर निवासी भीमसेन , आशीष उर्फ आशु , नरेश, श्रीराम , राकेश महबूब को आईपीएल क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए गिरफ्तार किया हैं। मामले की जांच नोहर थाना प्रभारी रविन्द्रसिंह नरूका कर रहे हैं। विदित रहे कि कस्बे में क्रिकेट बुकी का सट्टे का धंधा लंबे समय से चल रहा है इस मामले में पुलिस को जिस डायरी में हिसाब किताब मिला है उसमें जो नाम लिखे हैं पुलिस उसकी भी जांच पड़ताल कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ