Type Here to Get Search Results !

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने गीत धरती धोरा री गाकर दिया संदेश

 

राजस्थान दिवस पर आपणो प्यारो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन

जोधपुर(मनोहरसिंह) राजस्थान दिवस के अवसर पर जोधपुर के उम्मेद क्लब में शताब्दी वर्ष के चलते जोधपुर के सामाजिक संगठन सत्यमेव जयते सिटीजन सोसाइटी के साथ मिलकर आपणो प्यारो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपालकृष्ण व्यास ने राजस्थानी लोक कलाकारों और आमजन के साथ "प्रसिद्ध गीत धरती धोरा री" गाकर अनूठा संदेश दिया। सत्यमेव जयते सिटीजन ने राजस्थान दिवस के अवसर पर शताब्दी वर्ष मना रहे जोधपुर के प्रतिष्ठित उम्मेद क्लब के साथ मिलकर सत्यमेव जयते सिटीजन सोसायटी द्वारा राजस्थानी संस्कृति व कला से सरोबार आपणो प्यारो राजस्थान कार्यक्रम का आयोजन राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष जस्टिस गोपाल कृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस मौके संयुक्त रूप से गाया गया धरती धोरा री गीत आकर्षण का केंद्र बन पड़ा।इस अवसर पर विभिन्न प्रतिभाओं को कला और संस्कृति के बढ़ावे के लिए सम्मानित किया गया,जिनमे लोक गायक कालूराम प्रजापति, नृत्यांगना दुर्गा परिहार,सेनू सपेरा,एलची सपेरा,सुमन कंवर, गायक डॉ इंद्रजीत छंगाणी और संगीतकार सीपी राघवानी शामिल रहे,इन सभी कलाकारों ने अपनी कला की प्रस्तुति भी दी जिससे मौजूद दर्शक अभिभूत हो गए। इस अवसर पर राजस्थानी लोक नृत्य एवं पोशाक प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ