Type Here to Get Search Results !

डॉक्टर अर्चना शर्मा के सुसाइड का मामला तूल पकड़ता जा रहा

 


नोहर(प्रदीप शर्मा)दौसा जिले के लालसोट में महिला डॉक्टर अर्चना शर्मा  के सुसाइड का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। 

घटना के विरोध में आज राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्रभारी डॉ . सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुबह 9 बजे  से 11 बजे तक पेन डाउन रख कर विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार किया इस दौरान इमरजेंसी सेवाए जारी रही ।

चिकित्सको ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोई भी डॉक्टर जानबूझ कर इलाज के दौरान लापरवाही नहीं कर सकता ।

चिकित्सकों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि  दबाव के चलते महिला चिकित्सक के खिलाफ की गई कार्यवाही से उन्हें आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है । चिकित्सको ने एक स्वर में आत्महत्या के लिए मजबूर करने की घटना की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग के साथ प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा ।

इस अवसर पर  समस्त चिकित्सकीय  स्टाफ उपस्थित रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ