Type Here to Get Search Results !

पट्टे जारी करने की मांग की

 

चूरू। सामाजिक संगठन चूरू  एकता मंच ने चूरू  आयुक्त अभिलाषा सिंह  और सभापति पायल सैनी  को एक ज्ञापन देकर 69 ंके पट्टे  जारी करने की मांग की. मंच के जिलाध्यक्ष विनोद राठी ने बताया कि राजस्थान सरकार की कल्याणकारी योजना प्रशासन शहरों के संग अभियान में 69 ।  के पट्टे मात्र ₹ 501 रुपये में दिए जाने का प्रावधान है चूरू नगर परिषद में लोगों ने अपने पट्टे बनाने हेतु बड़ी संख्या में आवेदन किए हैं और अब वह बार-बार नगर परिषद के चक्कर लगा कर परेशान हो रहे हैं, लोगों द्वारा आवेदन करने के 2-3  माह बीत जाने पर भी अभी तक कोई पट्टा जारी नहीं हुआ है, जिससे चुरू की जनता में भारी आक्रोश है चूरू नगर परिषद ने चूरू के सभी 60 वार्डों में कैंप लगाकर लोगों से पट्टे बनाने हेतु आवेदन लिए लेकिन अभी तक केवल कृषि भूमि और नामांतरण के पट्टे ही बांटे गए हैं जिससे नगर परिषद को राजस्व की प्राप्ति  हुई है ,अगर जल्दी ही 69 । के पट्टे जारी नहीं हुए तो नगर परिषद चूरू के खिलाफ चूरू की जनता के द्वारा सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी चूरू नगर परिषद और राज्य सरकार की होगी,  ज्ञापन देने वालों में रामचंद्र प्रजापति, भानु प्रकाश सेवदा, एडवोकेट राकेश सैनी, संजय  पापतान, पवन चंदेल, राकेश सोनी, राकेश वर्मा , जयप्रकाश बरोड, किशन सैनी, योगेंद्र खींची आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ