नोहर (प्रदीप शर्मा)| महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्थान सरकार की ओर से महिलाओं के लिए नि:शुल्क RS-CIT कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत पंचायत समिति रोड़ राम मंदिर के पास स्थित वंदे मातरम् कंप्यूटर सेंटर में बुधवार को बैच का शुभारंभ समारोह पूर्वक किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चर्म रोगों के जानकार डॉ. ओ.पी. स्वामी ने फीता काटकर बैच का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जागिड़ सूरपुरा ने वर्तमान युग में कंप्यूटर की महत्ता के बारे में प्रकाश डालते हुए सेंटर की गुणवत्ता की सराहना की । कार्यक्रम में राजस्थान दिवस भी बनाया गया। वंदे मातरम् कंप्यूटर सेंटर की ओर से 15 छात्राओं का नि:शुल्क RS-CIT प्रशिक्षण के लिए चयन हुआ है और 8 छात्राओं को कंप्यूटर सेंटर की ओर से निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम शुभारंभ अवसर पर निःशुल्क प्रशिक्षणाक्षार्थियों का तिलक कर स्वागत किया गया एवं अल्पाहार की व्यवस्था की गई।
कंप्यूटर सेंटर के संचालक विक्रम सिंह ने बताया कि सेंटर में RS-CIT, अकाउंट टैली, CCC ,NTT, योगा, B.LIB M.LIB, PGDCA सहित अनेकों प्रकार के कोर्स प्रशिक्षित शिक्षकों द्वारा करवाया जाता है। सेंटर के प्रत्येक विद्यार्थी को सेंटर की ओर से बैग बुक पेैन कॉपी रजिस्टर नोट्स पहचान कार्ड आदि निशुल्क दिये जाते है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुनील स्वामी , एडवोकेट हंसराज बेनीवाल, विनय कुमार, आशीष ,गौरी, कृष्ण शर्मा, आमिर खान, अनु स्वामी, ममता,आदि गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ