जयपुर। बिजासन माता मंदिर वार्ड 89 सांगानेर में जागरण, फागोत्सव एवं संत समागम का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। जयपुर नगर निगम ग्रेटर के वार्ड 89 के पार्षद गिर्राज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की कार्यक्रम में श्री बालमुकुंदचार्य महाराज हाथोज धाम, रामसनेही श्री रामदास जी महाराज व संत समाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक जन उपस्थित रहे। गायक कलाकार हेमराज सैनी एंड पार्टी द्वारा झूला झुला, गुरुजी पधारे मेरे आंगने व बीजासन माता मारे द्वारे पधारे आदि भजन लोगो को सुनाया गया। पधारे हुए सभी अतिथियों का आभार जताया है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ