Type Here to Get Search Results !

चूरू के नरेंद्र राठौड़ राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के प्रदेश सभाध्यक्ष



चूरू। चूरू के कर्मचारी नेता तथा राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौड़ राजस्थान राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ के सभाध्यक्ष मनानीत किए गए हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष शंभूसिंह राठौड़ की ओर से की गई कार्यकारिणी की घोषणा के अनुसार बाडमेर के अंबाराम बोसिया को मुख्य सलाहकार तथ जालोर के रूस्तम खान, बाडमेर के प्रीतमसिंह, राजस्व मंडल के राजकुमार बाघमार, जयपुर के अमित कुमार जैमन तथा दौसा के जगराम मीणा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। 

चूरू के नरेंद्र सिंह राठौड़ को सभाध्यक्ष बनाए जाने पर चूरू के राजस्व मंत्रालयिक कर्मचारी संघ की ओर से प्रसन्नता व्यक्त की गई है। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ