13 मार्च को होगा पारीक समाज का होली मिलन समारोह, कार्यकर्ता घर-घर जाकर दे रहे है जनप्रतिनिधियों व समाज के लोगों को निमंत्रण
समारोह में सामाजिक परिचर्चा के साथ होंगे होली के रंगारंग कार्यक्रम
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
क्षेत्र के पारीक समाज का होली मिलन समारोह 13 मार्च को होगा जिसको लेकर कार्यकर्ता घर- घर जाकर जनप्रतिनिधियों व समाज के लोगों को आमंत्रित कर रहे है। पारीक नवयुवक मंडल के तत्वावधान समारोह को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारियां की जा रही है। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर तीन बजे सामाजिक परिचर्चा के साथ होगा। जिसमें समाज के गणमान्य जनों एंव भामाशाहो द्वारा आवश्यक प्रगती के विषयो पर अपने अपने विचार प्रकट किए जाएंगे। परिचर्चा मे नागरिक अभिनन्दन व पारीक समाज की प्रतिभाओ का सम्मान किया जाएगा। दुसरे चरण मे सायं फतेहपुर शेखावाटी के कलाकारो द्वारा चंग एंव धमाल की शानदार प्रस्तुती के साथ साथ समाज के बच्चे बच्चीयां भी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। ।सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ स्वरुचि भोजन का आयोजन होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु नोरतन जोशी, राजकुमार पारीक, अणतुराम पारीक, प्रदीप कुमार पांडिया, महावीर बोहरा, रोहित पांडिया, अंकित पारीक, विमल पारीक ,अशोक पारीक, अशोक बोहरा, दीपक पारीक, हरिओम पारीक, नन्द किशोर पारीक, दीपक पांडिया, अमित पारीक, गजान्नद दुबे, घनश्याम तिवाङी, रंजन पारीक सहित अनेक मंडल सदस्य जुटे हुये हैं।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ