विधायक आवास पर माटी एवं शिल्प कला बोर्ड उपाध्यक्ष डूंगरराम गैदर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ली बैठक
, ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सदस्य बनाने का किया आह्वान
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
स्थानीय विधायक आवास पर आज माटी एवं शिल्प कला बोर्ड के उपाध्यक्ष डूंगरराम गैदर ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा डिजिटल सदस्य बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पंचायत समिति उप प्रधान केसरी चंद शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली, भूमि विकास चेयरमैन ईश्वरराम डूडी, पीओसी जितेंद्र स्वामी आदि ने गैदर का माला पहनाकर स्वागत किया।गैदर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हर बूथ पर 100 सदस्य बनाने का आह्वान किया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उपाध्यक्ष गैदर को सरदारशहर तहसील क्षेत्र में शीघ्र ही तेजी से डिजिटल सदस्य अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाकर टारगेट को पूरा करने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर पार्षद राजेश पारीक, हंसराज सिद्ध, रिजवान सैयद, समसुद्दीन खोखर, ओमप्रकाश नाई, पिंटू नाई, बाबूलाल सैनी, श्री राम प्रजापत, प्यारेलाल आचार्य, पी ओ सी रोहिताश मीणा, प्रकाश प्रजापत, लाल बहादुर सेवदा, सुरेश तिवारी, श्यामसुंदर माली, जितेंद्र राजवी, रामलाल सारण,हरलाल मास्टर उमरदीन सैयद, आसिफ खोखर, नानूराम पारीक, सहित शहर व देहात के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ