Type Here to Get Search Results !

1 किलो 980 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, भानीपुरा पुलिस की कार्रवाई

1 किलो 980 ग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार, भानीपुरा पुलिस की कार्रवाई




सरदारशहर। मुन्नालालराव 



भानीपुरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1 किलो 980 ग्राम अफीम सहित एक कार के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना अधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि आईपीएस महा निरीक्षक ओमप्रकाश, पुलिस बीकानेर रेंज व एसपी  दिगंत आनंद के आदेशानुसार आईपीएस राजेंद्र मीणा, डीएसपी नरेंद्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार व आर्म एक्ट के खिलाफ रेंज स्तर पर चलाए गए विशेष अभियान की निरंतरता में नाकाबंदी के दौरान रावतसर निवासी सुभाष पुत्र भागीरथ जाट व संदीप सिंह पुत्र जोरावर सिंह राजपूत को पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम व कार सहित गिरफ्तार किया है। उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार मामले का रामप्रताप थानाधिकारी राजलदेसर द्वारा अनुसंधान किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई मे थानाधिकारी सुभाष चंद्र, हेड कांस्टेबल सुल्तान सिंह, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, मनीष कुमार, पवन कुमार, अमर सिंह, अनिल कुमार, विनोद कुमार, कुंदन मल, महेंद्र प्रताप, राजेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। साइबर सेल के कॉन्स्टेबल धर्मवीर की कार्रवाई में महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ