सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l कस्बे में नवविवाहिता और युवतियां द्वारा पहली बार गणगौर पूज रही है। आशा भी अपनी सहेलीयों और परिवार की महिलाओं के साथ गणगौर की पूजा कर रही है। इनका कहना है कि कुम्हार के घर से मिट्टी लाकर पहले ईश्वर गणगौर मिट्टी के शिव पार्वती बनाकर और फिर रोजाना गीत गाते हुए उनकी पूजा करती है। नवविवाहिता उनकी सहेलियों द्वारा कुम्हार के घर से शाही सवारी निकाली गई l इस दौरान हाथों में पूजा अर्चना की थाली और ईसर गणगौर के गीत गुनगुनाते महिलाएं युवतियां गणगौर माता की पूजा करती है l गणगौर पर गीत गाकर समृद्धि की कामना करती है।इस दिन लोग त्यौहार गणगौर की शाही सवारी निकाली जाती है।गणगौर की सवारी परंपरागत लवाजमे के साथ निकाली जाती है l कस्बे में गणगौर की सवारी को देखने के लिए भारी उत्साह के साथ आस-पास के गांव के लोग मेले में आते हैं । नवविवाहिता किरण खैराडी की सहेली रितिका राव , कोमल राव , प्रियंका राव , दृष्टि अग्रवाल , प्रीति ,सिद्धि सहित अनेक सहेलियां मौजूद थी।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ