श्री श्याम संकीर्तन फागोत्सव में बही भजनों की गंगा
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
श्री श्याम दीवाने संकीर्तन मण्डल के फागोत्सव संकीर्तन के अन्तर्गत डॉ बनवारीलाल के आवास पर संकीर्तन रखा गया।जिसमें मण्डल के भजन प्रवाहकों ने एक से बढ़कर एक फाग सुनाकर बाबा को रिझाया व सभी श्याम प्रेमियों ने नाच गा कर भजनों का आनन्द लिया। श्याम भक्तों ने बताया कि बाबा का फागोत्सव पूरे फागुन मास चलेगा। इसी प्रकार अगला फागोत्सव कीर्तन 23 फरवरी को प्रलादराय पंकज सोनी सुनारों का टाडा निवास पर है जिसमें सभी श्याम प्रेमी भाग लेंगे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ