पारीक समाज के होली मिलन समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित, समारोह में होंगे होली के रंगारंग कार्यक्रम
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
क्षेत्र के पारीक समाज सरदारशहर की सामाजिक संस्था पारीक नवयुवक मंडल सरदारशहर के तत्वावधान 13 मार्च को आयोजित होली स्नेह मिलन समारोह की तैयारियां शुरू हो गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन 20 रविवार को पारीक नवयुवक मंडल की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम संयोजक बसंत पारीक ने जानकारी देते हुए बताया की पिछले वर्ष की भांती इस वर्ष भी पारीक समाज सरदारशहर का होली स्नेह मिलन समारोह 13 मार्च रविवार को आयोजित होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर तीन बजे सामाजिक परिचर्या के साथ होगा। जिसमे समाज के गणमान्य जनों एंव भामाशाहो द्वारा आवश्यक प्रगती के विषयो पर अपने अपने विचार प्रकट किए जाएंगे। परिचर्चा मे नागरिक अभिनन्दन एंव पारीक समाज की प्रतिभाओ का सम्मान किया जाएगा। दुसरे चरण मे सायं फतेहपुर शेखावाटी कलाकारो द्वारा चंग एंव धमाल की शानदार प्रस्तुती के साथ साथ समाज के बच्चे बच्चीयों के भी नृत्य प्रस्तुती के आवेदन भी मांगे जा रहे है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ साथ स्वरुचि भोजन का आयोजन होगा। कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर निमंत्रण के साथ साथ अन्य समाज की संस्थाओ व जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में नोरतन जोशी, राजकुमार पारीक, अणतुराम पारीक, प्रदीप कुमार पांडिया, महावीर बोहरा, रोहित पांडिया, अंकित पारीक, विमल पारीक ,अशोक पारीक, अशोक बोहरा, दीपक पारीक, हरिओम पारीक, नन्द किशोर पारीक, दीपक पांडिया, अमित पारीक, गजान्नद दुबे, घनश्याम तिवाङी, रंजन पारीक सहित अनेक मंडल सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ