Type Here to Get Search Results !

विधायक पंडित शर्मा ने किया अमन फिटनेस सेंटर चंदन क्रीडा का उद्घाटन

 



सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


स्थानीय वार्ड नंबर 38 व 44 में विकास को गति देते हुए आज विधायक पंडित भंवरलाल शर्मा ने फिटनेस सेंटर चंदन क्रीडा का उद्घाटन कर वार्ड वासियों को सौगात दी। इस अवसर पर दोनों वार्डो के संयुक्त तत्वधान में आयोजित समारोह में मास्टर उमरदीन सैयद ने कहा कि स्व. चंदनमल बैद ने 8बीघा यह भूमि अंजूमन राउमावि स्कूल को खेल मैदान के लिए दिलवाई थी। इसे सुरक्षित रखने के लिए चार दिवारी बनाने की आवश्यकता है। इस भूमि पर नगर पालिका ने 5लाख की लागत से जिमनास्टिक का सामान उपलब्ध कराया है जिससे आमजन के उपयोग में लाने के लिए जन सहयोग से निर्माण कार्य किया गया है। इस अमन फिटनेस सेंटर पर शिघ्र सेड का निर्माण करवाया जाएगा जिसके बाद यहां व्यायाम करने वालों को बरसात व धूप से राहत भी मिलेगी। समारोह में विधायक पं. भंवरलाल शर्मा, समाजसेवी बृजमोहन सर्राफ, आर्थिक पिछड़ा वर्ग कल्याण बोर्ड अध्यक्ष अनिल शर्मा, पालिकाध्यक्ष राजकरण चौधरी, उपाध्यक्ष अब्दुल रशीद चायल ने संबोधित करते हुए कहा कि विधायक शर्मा के नेतृत्व में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं और जनप्रतिनिधियों का साफा, माला व शॉल भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान उक्त दोनों वार्डों में बनी नवनिर्मित सीसी सड़क का पालिकाध्यक्ष अनिल शर्मा व पालिका अध्यक्ष चौधरी ने उद्घाटन कर आवागमन को सुगम करने हेतु वार्ड वासियों को सुपुर्द की। सम्मान समारोह में विधायक शर्मा व समाजसेवी सर्राफ ने वार्ड वासियों के निवेदन पर अनेक विकास कार्यों की घोषणा कर कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत आवश्यकताओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कार्यक्रम में नूर मोहम्मद खोखर, आसिफ खोकर, रिजवान सैयद, हैदरअली खोखर, सलीम चौहान, उदाराम नायक, सलीम सैयद, मुंशीशाह भाटी, नवाब ठेकेदार, कांग्रेस नगर अध्यक्ष महावीर माली, नानूराम पारीक, मदनसिंह निर्वाण, हंसराज सिद्ध, राजेश पारीक, पप्पू खान सहित कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारी, कार्यकर्ता व अंजुमन विद्यालय के छात्र छात्राएं एवं वार्ड के गणमान्य जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर उमरदीन सैयद ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ