कांवट मीनल डिफेंस एकेडमी परिसर में हुआ वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन
दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ
सुमेर सिंह राव
कांवट l
कस्बे के बाईपास रोड पर मीनल डिफेंस एकेडमी में प्रतिभाओं को तराशने हेतु।सोमवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया l इस अवसर पर सीकर सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फीताकाटकर शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी ने दीप प्रज्वलित कर के की। इस दौरान सीकर पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप सिंह ने अपने उद्बोधन में कहां की खेल को खेल की भावना से खेले खिलाड़ी। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कई राज्यों व राजस्थान के कई जिलों से आकर टीमों ने भाग लिया।इस दौरान संस्था के संरक्षक बालचंद लांबा , सचिव हरलाल सिंह , करडका सरपंच बर्फी देवी , उदयपुरवाटी के पूर्व उप प्रधान व समाजसेवी मदन लाल भावरिया प्राचार्य डॉ लालचंद डांडिया, उप प्राचार्य धर्मवीर कुमावत ,कोच सुरेंद्र सिंह व राकेश भावरिया ,व्याख्याता सरिता लांबा , डॉ रामावतार गजराज, मनीष सैनी ,अशोक सैनी ,शीशराम गुर्जर ,जोगेंद्र बोकोलिया ,रामनारायण थेबड, हरीश गुर्जर, सुरेश रूंडला ,ज्ञान चंद कुमावत ,सुभाष वर्मा ,महेंद्र दूधवाला ,मनीष शर्मा व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा l वॉलीबॉल प्रतियोगिता के मैच रेफरी रामावतार डांगी ,दीलिप बगड़िया व मैहरचंद थे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ