Type Here to Get Search Results !

खेत में बनी ढाणी में लगी आग, नगद रुपए व घरेलू सामान जलकर हुआ राख

 खेत में बनी ढाणी में लगी आग, नगद रुपए व घरेलू सामान जलकर हुआ राख 




सरदारशहर। मुन्नालाल राव 


तहसील क्षेत्र के गांव गिड़गिचिया के खेत में बनी ढाणी में आग लगने से झौपड़ों में रखा घरेलू सामान, नगदी रूपये व  सोने चांदी के जेवरात सहित कीमती कागजात जलकर राख हो गए। पीड़ित बनवारीलाल नायक ने थाने में रिपोर्ट देकर आगजनी से हुए नुकसान को लेकर सहयोग की मांग की है। पिड़ित ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि मेरा एक खेत गांव गिड़गिचिया की रोही में है। जहां में परिवार सहित ढाणी बनाकर रहता हूं। मैंने खेत में फसल बुवाई कर रखी है। सोमवार रात्रि 1 बजे खेत में बनी ढाणी में अचानक आग लग गई। मै ढाणी के अंदर ही सो रहा था। जब मेरा दम घुटने लगा तो तो मैं नींद से जागा। मैंने उठकर देखा तो ढाणी में आग लगी हुई थी। मैंने तुरंत अपनी पत्नी और बच्चों को बाहर निकाला और जोर-जोर से शोर मचाया तो खेत के पड़ोसी भागकर आए। मिट्टी व पानी आदि डालकर आग को काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग ने विकराल रूप ले लिया जिससे ढाणी में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ