11 केवी की जर्जर लाइन को गांव से हटाने की की मांग
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
तहसील क्षेत्र के गांव भोजासर बड़ा में बिजली की विभिन्न समस्याओं को लेकर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने एसडीएम पवन कुमार को ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि भोजासर बड़ा गांव के बीच से 11 केवी की लाइन जा रही है जो वर्षों पुरानी होने से जर्जर हो गई है। विद्युत पोल भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं वही तार पुराने होने से आये दिन टूट जाते हैं। जिससे ग्रामीणों मे भय व्याप्त है। सोमवार सुबह भी अचानक 11 केवी लाइन का तार टूट कर मोटरसाइकिल से जा रहे दो जनों पर गिर गया। गनीमत रही उस वक्त बिजली सप्लाई बंद थी। अगर बिजली सप्लाई चालू होती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। ग्राम वासियों ने बताया पूर्व में भी हमारे द्वारा भानीपुरा बिजली विभाग में कई बार शिकायत दर्ज करवाई गई है। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस मौके पर किसानों ने अपनी की हुई बिजली कटौती की भी भरपाई करने की मांग की ताकि चौपट होती फसलों को संजीवनी मिल सके। ज्ञापन देने वालों में भंवरदास स्वामी, हरिराम प्रजापत, पूर्व सरपंच लालचंद सिहाग, रामअवतार पारीक, जोधूराम सिहाग, महावीरदास स्वामी, रमेश भांभू, परसाराम जोशी, भैराराम पुरोहित, महावीर जगल, किशनदास पुजारी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ