Type Here to Get Search Results !

प्लास्टिक के थैलियों में डोडापोस्त मिला

 



तारानगर पुलिस ने एक ट्रक से एक क्विंटल 41 किलो 500 ग्राम डोडा पोस्त बरामद कर क्षेत्र में बड़ी कार्यवाही की है। थानाधिकारी गोविन्दराम बिश्नोई से मिली जानकारी अनुसार तारानगर पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान हड़ियाल पुलिये के पास एक ट्रक को रुकवाकर चैक किया तो उसमें प्लास्टिक के थैलियों में डोडापोस्त मिला। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उक्त मामले की जांच  दुदवाखारा थानाधिकारी राधेश्याम थालोड़ कर रहे है। हैड कॉन्स्टेबल महावीर सिंह, कॉन्स्टेबल ओमप्रकाश हुड्डा, राजेन्द्र सिंह, धर्मवीर, महेंद्र, उमेश, बलजिंदर आदि की उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका रही। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ