सरदारशहर। मुन्नालाल राव
तहसील के गांव जयसंगसर में एक 27 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई राकेश कुमार पुत्र फूलाराम जाट निवासी जयसंगसर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरी बहन रुक्मणी पत्नी रामअवतार निवासी कामासर मेरे चाचा परमेश्वर निवासी जयसंगसर के घर पर अकेली थी और पूरा परिवार खेत में गया हुआ था। मेरा चाचा शाम को आया तो मेरी बहन कमरे में पंखे से लटकी हुई थी। जिसकी सूचना चाचा ने सभी परिजनों को दी। सरदारशहर थाने के एएसआई हिम्मत सिंह ने बताया कि एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है वहीं परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें मृतका का ससुराल कामासर है और शादी को 9 वर्ष हो गए। मृतका के एक 5 वर्ष की लड़की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतका ने मानसिक परेशानी के चलते आत्महत्या कर ली है।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ