शाकम्भरी विद्यापीठ स्कूल को मिला एक्सीलेंस एज्यूकेशन अवार्ड
सरदारशहर। मुन्नालाल राव
कस्बे के शाकम्भरी विद्यापीठ सी.सै.स्कूल को एक्सीलेंस एज्यूकेशन अवार्ड 2022 प्रदान किया गया है। जयपुर में रविवार को एसएम फाउंडेशन की ओर से मोटिवेशन, मॉर्डन एज्यूकेशन टेकनिक्स सेमीनार व अवार्ड वितरण समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य भरत गौड़ ने बताया कि शाकम्भरी विद्यापीठ को शिक्षा में टेक्नॉलोजी की सहायता से उत्कृष्ट प्रयोगों के लिए महामण्डलेश्वर बाल मुकुन्दाचार्य, उप निदेशक आर्ट एवं कल्चर विभाग पंकज कुमार ओझा, शिक्षामंत्री प्रतिनिधि आर ए एस अधिकारी दीपक पंवार, एस.एम. फाउण्डेशन के डॉ. कमल शर्मा, दिनेश गुप्ता, सौरभ जैन व भंवरलाल प्रजापत ने सम्मानित किया। संस्था की ओर से प्रतिनिधि लादू सिंह ने यह पुरस्कार ग्रहण किया। विद्यापीठ को यह पुरस्कार मिलने पर सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों व अभिभावकों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बधाई देकर विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ